🎓 सत्र 2027 बोर्ड परीक्षा
47 वर्षों से टॉपर्स की पहली पसंद

विद्या Question Bank
के साथ बोर्ड परीक्षा में
शानदार सफलता पाएँ

NCERT आधारित · राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता · AI Features सहित
कक्षा 9 से 12 तक – सभी विषयों के लिए नवीनतम Question Bank

47+ वर्षों का अनुभव
10 लाख+ विद्यार्थी
100% NCERT आधारित
Vidya Question Bank 2027
Vidya QB Logo
🏆 National Award Winner
📢
नया! सत्र 2026-27 के लिए विद्या Question Bank 2027 अब उपलब्ध है! AI Features · Smart Notes · Mock Papers · Video Lectures
अभी देखें
Registration Open 2027

Dream 90 Mission 2027

Board Exam 2027 में 90%+ अंक प्राप्त करने का सबसे भरोसेमंद अभियान। आज ही फ्री रजिस्ट्रेशन करें और जीतें ₹50 लाख तक के इनाम!

अभी Register करें →
Dream 90 Mission Logo
डिजिटल कंटेंट

अपनी कक्षा चुनें

डिजिटल कंटेंट और अतिरिक्त पठन सामग्री के लिए नीचे अपनी कक्षा पर क्लिक करें।

2027 परीक्षा मार्गदर्शन

परीक्षा की सम्पूर्ण तैयारी का मंत्र

परीक्षा के रण में उतरने से पहले अर्जित करें मन की शक्ति

सकारात्मक सोच— अच्छी और सकारात्मक सोच का जीवन में बड़ा स्थान है। कहा गया है– As you think so you be. सकारात्मक सोच से मन शक्तिशाली और ऊर्जा से युक्त होगा। परिणामतः आप दृढ़ निश्चयी और सफल होंगे।

आत्मविश्वास— परमात्मा विराट और असीम शक्ति से युक्त सत्ता है। आत्मा को परमात्मा स्वरूप कहा गया है। आत्मा की शक्ति और आत्मविश्वास में सफलता का महान सूत्र छिपा है। आशा और विश्वास से भरे आत्म शक्ति के मजबूत पंखों के सहारे सफलता की ऊँची उड़ान भरिये।

तनाव से दूर एकाग्रता बढ़ायें— मानसिक तनाव से घबराहट, अशान्ति और नये-नये सन्देहों का जन्म होता है। तनाव की स्थिति में 5 मिनट तक गहरी साँस लें और धीरे-धीरे मन को शान्त करें। तनाव-मुक्ति से मन में विश्वास और उत्साह में वृद्धि होगी जिससे मन एक बिन्दु पर केन्द्रित होगा तथा मन के एकाग्र करने से प्रश्नों के कंठस्थीकरण में मदद मिलेगी।

समय का प्रबन्धन (Management of Time)

मनुष्य के जीवन में समय का बड़ा महत्त्व है। घटनाओं की होनी व अनहोनी में समय सर्वाधिक प्रभावशाली कारक है; इसलिए हर परीक्षार्थी को समय के प्रबन्धन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

सभी परीक्षार्थियों को स्कूल के घण्टों से अलग भोर में 4:30 बजे से लेकर रात्रि में 10:30 बजे तक का एक टाइम-टेबल अलग से बनाना चाहिए। इस टाइम-टेबल के अन्तर्गत प्रत्येक विषय को मनोयोग से पढ़ने-लिखने तथा आत्मसात् करने की सुनियोजित तैयारी करनी चाहिए। यदि कठिन या दुरूह समझे जाने वाले विषय के बाद सरल, रोचक व मनोहर विषय को स्थान दिया जाए तो अच्छा रहेगा।

सुबह-सवेरे 4:30 बजे की ब्रह्मवेला प्रश्नोत्तर के कण्ठस्थीकरण (याद करने) की निर्विघ्न शान्ति से भरी सर्वोत्तम वेला है, जिसका उपयोग अध्ययन जैसी प्रक्रिया में किया जाना श्रेष्ठ है। घर के टाइम-टेबल में खेल-कूद, टी.वी., पारिवारिक जिम्मेदारियाँ, योगाभ्यास तथा अच्छी नींद का भी उचित ध्यान रखा जाए।

परीक्षा-प्रश्न-पत्र से सामना करने की पूर्वरात्रि

परीक्षा-प्रश्न-पत्र से सामना करने की पूर्वरात्रि महत्त्वपूर्ण तो अवश्य है किन्तु इससे किसी भी प्रकार से भय खाने की आवश्यकता नहीं है। निर्भीक, साहसी और ऊर्जावान शेरदिल बच्चे न तो कभी कठिनाइयों से डरते हैं और न ही उनसे हार मानते हैं। विद्या Question Bank 2027 के साथ तैयारी करके आप इतने सुयोग्य, सक्षम और कुशल हो जाते हैं कि परीक्षा में सफलता ही नहीं आप सर्वोच्च अंक हासिल करने में पूर्ण समर्थ हो जाते हैं।

परीक्षा विषय के सम्भावित प्रश्नोत्तरों को कण्ठस्थ करने के क्रम में सुबह-सवेरे उठकर उनका सार-संक्षेप दोहराना बहुत जरूरी है। सार-संक्षेप में समाहित मुख्य व महत्त्वपूर्ण शीर्षक, आँकड़े तथा संकेत आदि आपको प्रश्नोत्तर की उत्तम प्रस्तुति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए उत्प्रेरित करेंगे।

जो परीक्षार्थी हमारे बताये गये निर्देशों के अनुसार विद्या Question Bank 2027 की राह पर चलकर कठिन मेहनत करते हैं उनके लिए परीक्षा की यह रात्रि सुनहले सपनों का अमृतकाल बन जाती है।

परीक्षाकाल और उत्तरपुस्तिका लेखन

परीक्षार्थी के लिए परीक्षाकाल सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण होता है, इसलिए निर्धारित समय से पूर्व परीक्षाभवन में पहुँचना चाहिए। सर्वप्रथम उत्तरपुस्तिका के प्रथम पृष्ठ की रिक्तिकाओं को ठीक-ठीक भरिए। अनुक्रमांक को अंकों एवं शब्दों में ध्यानपूर्वक लिखिए।

प्रश्न-पत्र मिलने पर सबसे पहले अपने इष्ट का ध्यान करते हुए शान्त व स्थिर मन से उसमें आए प्रश्नों को शुरू से आखिर तक पढ़ना चाहिए। प्रश्नों में कुछ कठिनाई अथवा शंका होने पर धैर्यपूर्वक प्रश्नों को दोबारा पढ़िए और समझ लीजिए कि आपसे किन बिन्दुओं के अन्तर्गत उत्तर माँगा गया है।

प्रश्न-पत्र में जो भी प्रश्न आपको बहुत अच्छी तरह याद हैं पहले उन्हीं का उत्तर लिखना प्रारम्भ करें। यह याद रखें कि प्रश्नोत्तर पर वही क्रमांक लिखें जो आपके प्रश्न का है।

प्रश्नोत्तर को प्रभावशाली कैसे बनाएँ?

प्रश्नोत्तर को प्रभावशाली बनाने के लिए परीक्षार्थी का शुद्ध सरल भाषा-शैली में सुन्दर लेख प्रधान आवश्यकता समझा जाता है। अस्पष्ट, समझ में न आने वाला लेख परीक्षार्थी को कभी भी अच्छे अंक नहीं दिला सकता। सुन्दर लेख के लिए गति के साथ निरन्तर अभ्यास करना परमावश्यक है।

श्रेष्ठ प्राप्तांक वाली बेहतर उपलब्धि के लिए परीक्षा की उत्तर-पुस्तिका में प्रश्नोत्तर की शानदार प्रस्तुति, तथ्यों की सच्चाई तथा विश्वसनीयता के साथ प्रभावशाली एवं सामंजस्यपूर्ण प्रस्तुतीकरण आवश्यक है।

शेष प्रस्तुतीकरण के लिए शीर्षक, उपशीर्षक, सूत्र, परिभाषाओं, नामांकित चित्रों और विशुद्ध आँकड़ों आदि सभी तथ्यों को स्केच पेन से रेखांकित किया जाना चाहिए। चित्रों को आवश्यकतानुसार प्रस्तुत किया जाना चाहिए तथा स्पष्ट चित्र के नीचे कैप्शन भी लिखना चाहिए।

परीक्षा सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण

यदाकदा प्रश्नोत्तर पढ़ने के उपरान्त परीक्षार्थी को लगता है कि शायद प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर से पूछा गया है। सोचने में समय नष्ट करने की बजाय प्रस्तुत समस्या को कक्ष-निरीक्षक महोदय के सम्मुख रख देना उचित होगा। वे केन्द्र व्यवस्थापक महोदय से मार्गदर्शन प्राप्त कर सही समाधान प्रस्तुत कर देंगे।

चिन्ता, तनाव, मानसिक दबाव तथा स्वयं में अविश्वास के कारण परीक्षार्थी का दुर्बल मन डाँवाडोल हो जाता है। स्वयं पर काबू पाना बहुत आवश्यक है। आत्मविश्वास, जोश व उत्साह से भरे निडर योद्धाओं को अपने कर्म पर पूरा विश्वास होता है।

यदि परीक्षा देते समय आपको लगे कि आप याद की गयी सामग्री भूल गए हैं, तो हिम्मत से काम लीजिए और मन को शान्त करते हुए बिन्दु-विशेष पर ध्यान केन्द्रित कीजिए। दरअसल याद किया हुआ अनायास विस्मृत नहीं होता, चिन्तन मनन करने से सब धीरे-धीरे याद आ जाता है।

विद्या Question Bank 2027 की उत्कृष्ट विशेषताएँ

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सभी मानदण्डों के अनुरूप है।
  • समस्त प्रश्नोत्तरों को Chapter-wise तैयार किया गया है।
  • विगत 10 वर्षों की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नोत्तरों का संकलन।
  • NCERT की पाठ्य-पुस्तक से चयनित परीक्षोपयोगी प्रश्नों के सम्पूर्ण हल की प्रस्तुति।
  • योग्यता आधारित प्रश्नोत्तर (CBQs), Concept Map, Quick Review।
  • Experts Handwritten Solution, Video-Lectures तथा AI Support का समावेश।
  • NEP एवं OMR आधारित 5 मॉडल पेपर्स द्वारा बोर्ड परीक्षा का सतत अभ्यास।
  • Instant Answers, Smart Notes, Practice Worksheets, Topic Assignments।
🎁 बसंत उपहार योजना 2027

"पढ़ाई भी, इनाम भी!"

विद्या की पुस्तकें खरीदने वाले भाग्यशाली छात्रों के लिए स्कॉलरशिप और बम्पर इनाम जीतने का स्वर्णिम अवसर!

Prizes - Bike, Laptop, Smartphone, Smartwatch, Earphones
🏍️ मोटरसाइकिल / स्कूटी 11 विजेता
💻 ब्रांडेड लैपटॉप 20 विजेता
📱 स्मार्ट फोन 50 विजेता
स्मार्ट वॉच 500 विजेता
🎧 ब्लूटूथ एयरपॉड्स 1000 विजेता

भाग कैसे लें? (सरल प्रक्रिया)

1

5 पुस्तकें खरीदें

अपनी कक्षा के लिए विद्या Question Bank की किन्हीं 5 पुस्तकों का सेट खरीदें।

2

कूपन प्राप्त करें

प्रत्येक पुस्तक के अंतिम पृष्ठ पर दिए गए कूपन को सुरक्षित ढंग से कतरें।

3

डाक द्वारा भेजें

5 कूपन भरकर उन्हें मेरठ स्थित विद्या प्रकाशन के मुख्य कार्यालय के पते पर भेजें।

नियम व शर्तें

  • यह योजना केवल यूपी बोर्ड के उन विद्यार्थियों के लिए वैध है जो विद्या प्रकाशन मंदिर की प्रामाणिक 2027 सत्र की पुस्तकें खरीदेंगे।
  • Lucky Draw में भाग लेने के लिए किन्हीं भी 5 पुस्तकों के कूपन्स को काटकर, पूरा नाम, पिता का नाम, विद्यालय का नाम, पता और मोबाइल नंबर भरकर लिफाफे में बंद करके डाक द्वारा मेरठ कार्यालय भेजना आवश्यक है।
  • एक छात्र केवल एक बार ही विजेता बन सकता है। ड्रॉ का चयन कंप्यूटराइज्ड लकी ड्रा प्रणाली द्वारा किया जाएगा।
  • अंतिम तिथि और विजेताओं की घोषणा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट तथा दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से की जाएगी।
  • कूपन भेजने का पता:
    विद्या प्रकाशन मंदिर प्रा. लि., विद्या इंडस्ट्रियल एस्टेट, बागपत रोड, मेरठ - 250002

प्रबन्ध निदेशक का सन्देश

प्रिय परीक्षार्थियों,

शैक्षिक सत्र 2026-27 आपकी बोर्ड परीक्षाओं के लिए निर्धारित कालखण्ड है। बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आपके जीवन का भविष्य सुनिश्चित करने वाला है। अतएव आपको सर्वोच्च अंकों के साथ उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए प्रयासरत रहना होगा। श्रेष्ठ परीक्षाफल की उपलब्धि में विद्या Question Bank आपका सर्वाधिक एवं सर्वोत्तम मार्गदर्शन करेगा।

हमारे प्रकाशन के अनुभवी परीक्षा विशेषज्ञों ने इस बार ऐसी प्रश्नोत्तर माला तैयार की है जिसकी बोर्ड परीक्षा में आने की अधिकतम सम्भावना है। विशेषकर वर्ष 2027 की सर्वोच्च अंक पाने की स्मार्ट रणनीति ने विद्या Question Bank को आपका सच्चा मित्र, शिक्षक एवं प्रभावशाली मार्गदर्शक बना दिया है।

मुझे पूरा विश्वास है कि सर्वरूपेण ज्ञान से समृद्ध विद्या Question Bank 2027 की इस प्रश्नोत्तर माला के साथ परीक्षा की तैयारी करके आप सन्तोष का अनुभव करेंगे।


आपके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक मनोकामनाओं के साथ,

आपका अपना,

सौरभ जैन

प्रबन्ध निदेशक

हमारा उद्देश्य

विद्या - बनाए बेहतर भारत

प्रियवर, सभी चिन्ताओं, शंकाओं, समस्याओं और तनाव के उस पार उतरकर स्थिर मन और पूरे जोश एवं उमंग के साथ विद्या Question Bank 2027 के मार्गदर्शन में अपनी परीक्षा की जमकर तैयारी करें। घर पर यह ही आपका सच्चा शिक्षक और पथ-प्रदर्शक है।

परीक्षार्थी को अध्ययनकाल में यदा-कदा अपनी तैयारी का आत्म-मूल्यांकन तथा पृष्ठपोषण अवश्य ही करना चाहिए। याद रखिए, आपका पाषाणी संकल्प और अटल विश्वास आपको भारी जीत दिलाएगा।

हमारा आशीर्वाद तथा शुभकामनाएँ सदैव तुम्हारे साथ हैं।

निदेशक

शोध एवं विकास प्रकोष्ठ

विद्या प्रकाशन मन्दिर प्रा. लि., मेरठ

47+ वर्षों का विश्वास
🏆 National Award Winner
NCERT Based Content
संपर्क करें

हमसे संपर्क करें

📧

ईमेल

ctooffice@vidyaprakashan.com
🌐

वेबसाइट

www.anytimevidya.com
🏢

पता

विद्या प्रकाशन मन्दिर प्रा. लि., मेरठ, उत्तर प्रदेश

📞

करियर परामर्श

प्रश्न या समस्या के लिए ईमेल पर संपर्क करें। विद्या शोध एवं विकास प्रकोष्ठ आपकी तुरंत सहायता करेगा।

आपका ऑर्डर सफलतापूर्वक दर्ज हो गया!